Home छत्तीसगढ़ नवा रायपुर में कल गूंजेगी गोल्फ की ‘टी-ऑफ’ आवाज, ओपन 2026 से...

नवा रायपुर में कल गूंजेगी गोल्फ की ‘टी-ऑफ’ आवाज, ओपन 2026 से खेल पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

22
0

रायपुर, 14 सितंबर 2026 : छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अब गोल्फ के बड़े आयोजन के लिए तैयार है। ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ 15 सितंबर को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के CEO अमनदीप जौहल भी शामिल होंगे।

यह आयोजन नवा रायपुर की खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के साथ प्रदेश में गोल्फ की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का मंच बनेगा। इसके जरिए शहर को गोल्फ और खेल पर्यटन के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय करेंगे सेरेमोनियल टी-ऑफ

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और अतिथियों की गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण भी किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री तथा आयोजन से जुड़े प्रमुख अतिथि मीडिया से बातचीत करेंगे और प्रतियोगिता के उद्देश्य तथा छत्तीसगढ़ में गोल्फ को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर जानकारी साझा करेंगे।

क्रिकेट लीजेंड कपिल देव की रहेगी मौजूदगी

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ में क्रिकेट लीजेंड और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव की मौजूदगी आयोजन को खास बनाएगी। वहीं पीजीटीआई के CEO अमनदीप जौहल भी उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। खेल जगत की इन प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर अतिरिक्त पहचान मिलने की उम्मीद है।

गोल्फ से खुलेगा खेल पर्यटन का रास्ता

आयोजन के पीछे एक बड़ा उद्देश्य नवा रायपुर की आधुनिक अधोसंरचना को खेल और पर्यटन से जोड़ना है। बड़े स्तर की गोल्फ प्रतियोगिता से देश के अलग-अलग हिस्सों के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गोल्फ से जुड़े लोगों का ध्यान नवा रायपुर की ओर आकर्षित होने की संभावना है।

इसके साथ ही प्रदेश के उभरते गोल्फ खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी वातावरण और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का अनुभव मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ में गोल्फ के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

नवा रायपुर ओपन 2026 : मुख्य बिंदु

शुभारंभ : 15 सितंबर 2026

स्थान : फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर

सेरेमोनियल टी-ऑफ : शाम 3:05 बजे

मुख्य अतिथि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

विशिष्ट उपस्थिति : कपिल देव और अमनदीप जौहल

नवा रायपुर की खेल क्षमता आएगी सामने

नवा रायपुर को आधुनिक शहर के साथ खेल गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को यह आयोजन मजबूत कर सकता है। गोल्फ जैसे खेल के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से शहर की सुविधाओं और क्षमता को देशभर में प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ को खेल, पर्यटन और आधुनिक अधोसंरचना के संगम के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे आयोजन नवा रायपुर को बड़े Sports Events और खेल पर्यटन के लिए एक आकर्षक Destination बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here