Home अच्छी ख़बर CG Rajyotsav 2026: आसमान में होगा Sky Show, 6 Helicopters के साथ...

CG Rajyotsav 2026: आसमान में होगा Sky Show, 6 Helicopters के साथ ‘सारंग’ मचाएगी धूम; पैराशूट से उतरेगी ‘आकाशगंगा’

12
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में इस बार लोगों को जमीन पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आसमान में भी रोमांच देखने को मिलेगा। 2 नवंबर 2026 को नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना की टीम अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचेगी। वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक शो पेश करेगी। वहीं ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स भी आसमान से छलांग लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

राज्योत्सव के इस विशेष आयोजन में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवानों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस लिहाज से राज्योत्सव में होने वाला यह एयर शो लोगों के लिए खास आकर्षण बनने वाला है।

छह Helicopters एक साथ बनाएंगे Formation

‘सारंग’ टीम के छह हेलीकॉप्टर बेहद सटीक तालमेल के साथ आसमान में अलग-अलग Formation बनाएंगे। एयरोबेटिक प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान और विभिन्न फॉर्मेशन दर्शकों के लिए रोमांचक नजारा पेश करेगी। वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार सारंग छह हेलीकॉप्टरों के साथ एयरोबेटिक प्रदर्शन करने वाली विश्व की इकलौती हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम है।

स्वदेशी ‘ध्रुव’ से दिखेगा वायुसेना का कौशल

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम स्वदेशी Advanced Light Helicopter (ALH) ‘ध्रुव’ के जरिए अपने प्रदर्शन करती है। ‘सारंग’ का अर्थ मोर है और इसी थीम से प्रेरित होकर टीम के हेलीकॉप्टरों की रंग-सज्जा तैयार की गई है। टीम देश के साथ अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भी भारतीय वायुसेना की दक्षता, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन कर चुकी है।

आकाशगंगा के पैराट्रूपर्स भी दिखाएंगे दम

एयर शो में केवल हेलीकॉप्टर ही आकर्षण का केंद्र नहीं होंगे। ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम के प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स भी आसमान से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए अपना कौशल दिखाएंगे। सारंग के एयरोबेटिक करतब और आकाशगंगा की पैराशूट जंप मिलकर राज्योत्सव के खास आकर्षणों में शामिल होंगे।

CM साय की पहल पर राज्योत्सव में जुड़ा खास आकर्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव को इस बार और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। राज्योत्सव को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों के साथ लोगों के लिए विशेष अनुभव बनाने की दिशा में यह एयर शो एक प्रमुख आयोजन के तौर पर सामने आया है।

एयर शो को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया है। कार्यक्रम स्थल तक लोगों की आवाजाही सुगम रखने और जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Security रहेगी Tight, Traffic Management पर भी फोकस

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा के अनुसार कार्यक्रम स्थल और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

कुल मिलाकर इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में रोमांच का स्तर जमीन से आसमान तक पहुंचने वाला है। नवा रायपुर में सारंग के छह हेलीकॉप्टरों की एयरोबेटिक Formation और आकाशगंगा टीम की पैराशूट जंप लोगों के लिए यादगार नजारा पेश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here