Home छत्तीसगढ़ राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता का संदेश, CM साय ने सुना पीएम मोदी...

राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता का संदेश, CM साय ने सुना पीएम मोदी का प्रेरक संबोधन

8
0

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभर में जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। पिछले एक दशक से अधिक समय में इस कार्यक्रम ने देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और अनाम नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री न


रेंद्र मोदी का यह संवाद प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाकर जनभागीदारी और कर्तव्यबोध की भावना को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब संरक्षण के प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से जनसहभागिता की शक्ति को रेखांकित किया और आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सतत संवाद विकसित भारत के निर्माण के लिए नागरिकों में जागरूकता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनशक्ति और सामूहिक संकल्प के बल पर विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here