Home KORBA Korba रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई, कई खाद्य...

Korba रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई, कई खाद्य नमूने जांच में सब-स्टैंडर्ड

4
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य में “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के तहत 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा महीने की शुरुआत से ही जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुर्गा होटल, कोसाबाड़ी से खोवा तथा शारदा जनरल स्टोर से नमक का नमूना जांच के लिए लिया। दोनों नमूनों को रायपुर स्थित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग द्वारा पूर्व में सर्वमंगला डिस्ट्रीब्यूटर एवं बुधवानी डिस्ट्रीब्यूटर से लिए गए मसूर पाक और नारियल लड्डू के नमूनों में मिसब्रांडिंग से संबंधित मामला पाया गया है। वहीं डिस्ट्रिक्ट 100 बेड हॉस्पिटल से लिए गए दाल के नमूने की जांच रिपोर्ट सब-स्टैंडर्ड पाई गई है।

इसी तरह दीपका स्थित अन्नपूर्णा डेयरी से लिए गए दूध के नमूने की जांच रिपोर्ट भी सब-स्टैंडर्ड प्राप्त हुई है। विभाग द्वारा इन मामलों में आवश्यक विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पर्व-त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट व नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here